पीपलखूंट: कचोटिया में कांग्रेस का 'संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ' अभियान, 21 सदस्यीय कार्यकारिणी का किया गया गठन
कांग्रेस के “संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत ग्राम पंचायत कचोटिया में बैठक आयोजित कर 21 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिग्विजय सिंह पुरावत एवं पूर्व विधायक रामलाल मीणा के निर्देशन में सम्पन्न हुई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष ईश्वर मालवीय, ब्लॉक प्रभारी शिवनारायण सेन, का