धनौरा: गजरौला में ड्यूटी से लौट रहे स्वास्थ्यकर्मी की कार में तोड़फोड़, पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद शुरू की छानबीन
गजरौला : डयूटी करके लौट रहे स्वास्थ्यकर्मी की कार में आठ-दस लोगों ने लाठी-डंडे से तोड़फोड़ कर दी। स्वास्थ्यकर्मी ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जनपद मुरादाबाद के थाना मैनाठेर के गांव गंगवारी लालपुर निवासी जसराम सिंह का पुत्र विक्की सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गजरौला में कार्यरत है।