एटा: दिव्यांगों ने सड़क की समस्या को लेकर नगला कन्ही में किया प्रदर्शन, गड्ढा मुक्त रास्ते की मांग की
Etah, Etah | Oct 10, 2026 थाना मिरहची क्षेत्र के गांव नगला कन्ही में सड़क की समस्या को लेकर दिव्यांगों ने आवाज उठाई। गांव निवासी दिव्यांग विपिन कुमार के घर के समीप सड़क निर्माण के चलते गड्ढा होने से उन्हें आवागमन में आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर शनिवार दोपहर दर्जनों दिव्यांग धरना स्थल पर एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने रास्ते की मरम्मत क