जांजगीर: तनौद में गरीब परिवारों के मकान पर चला बुलडोजर, न्याय की मांग की गई
जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम तनौद में दो परिवारों ने उनके मकान, निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास और शौचालय को तोड़े जाने का आरोप लगाया है। पीड़ितों का कहना है कि वे वर्षों से वहां निवास कर रहे थे, लेकिन जमीन विवाद के बीच बुलडोजर चलाकर उनके आशियाने को ध्वस्त कर दिया गया। घटना के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। पीड़ितों ने प्रशासन से न्याय की मांग