जयपुर: जयपुर में युवक का अपहरण कर मारपीट, आरोपियों की तलाश जारी
Jaipur, Jaipur | May 1, 2026 जयपुर में एक युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट का मामला सामने आया है। चाकसू निवासी अशोक मीणा ने मालपुरा गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़ित के अनुसार वह दोस्त के साथ इंडिया गेट चौराहे पर था, तभी कार सवार बदमाशों ने उसे जबरन उठा लिया। चलती कार में उसके साथ मारपीट की गई और बाद में उसे सड़क पर फेंककर फरार हो गया।