कटनी नगर: नगर निगम के जलकर में बड़ी राहत, खत्म होगा चक्रवर्ती ब्याज, महापौर का जन हितैषी फैसला
शहर वासियों की लंबे समय से चली आ रही जलकर संबंधी समस्या को प्रमुखता से महापौर प्रीति संजीव श्री और मेयर इन काउंसिल द्वारा इस समस्या का निराकरण किया है नगर निगम का जलकर का चक्रवर्ती ब्याज समाप्त किया गया है अब 15% साधारण ब्याज लागू होगा। इस संबंध में महापौर प्रीति सूरी ने आज बुधवार दोपहर 1 बजे जानकारी दी। चक्रवर्ती ब्याज के कारण उपभोक्ता कई वर्षों परेशान थे।