भादरा: भाग्यश्री निस्वार्थ सेवा समिति के अनाथ आश्रम में नवनिर्मित कमरों का हुआ लोकार्पण
भाग्यश्री निस्वार्थ सेवा समिति के भादरा स्थित अनाथ आश्रम में रविवार को दानदाताओं के सहयोग से बने नए कमरों व एक प्याऊ का लोकार्पण किया गया। समारोह में विभिन्न अतिथियों, दानदाताओं व नागरिकों की उपस्थिति रही। संस्था अध्यक्ष सत्यवान वर्मा ने अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया।