राजपुर: राजपुर बाजार में अज्ञात चोरों ने गुमटी व घरों में चोरी की, फायरिंग कर फरार
Rajpur, Buxar | Mar 31, 2026 अज्ञात चोरों ने राजपुर प्रखंड के राजपुर स्थानीय बाजार में गुमटियों और कई घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर हजारों रुपये की संपत्ति लेकर फरार हो गए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने धर्मेंद्र साह और जोगिंद्र राम की पान दुकानों को निशाना बनाया। इसके अलावे नागा साह, शिवधार चौहान और गुड्डू राजभर के घरों में भी चोरी की।