वारासिवनी: धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर मांगा वचन
वारासिवनी नगर में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर सुख-समृद्धि की कामना की और भाइयों से जीवनभर रक्षा का वचन लिया। विधायक विवेक पटेल, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल, थाना प्रभारी अनुप सिंह उइके सहित पुलिसकर्मियों ने भी बहनों से राखी बंधवाई।