मुंगावली: मुंगावली विधायक पहुंचे देवपुर, आगजनी पीड़ितों से मिले, अधिकारियों को मुआवजे के निर्देश दिए
गुरुवार दोपहर करीब दो बजे मुंगावली विधायक बृजेन्द्र सिंह यादव देवपुर पहुंचे, जहां हाल ही में हुई आगजनी से हुए नुकसान का जायजा लिया। विधायक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को तत्काल मुआवजा और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा— दुख की इस घड़ी में हम सभी पीड़ितों के साथ खड़े हैं और हर जरूरत में उनका साथ देंगे।