बलरामपुर: विश्व हृदय दिवस पर स्पोर्ट स्टेडियम में आयोजित कैंप का मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया निरीक्षण
विश्व हृदय दिवस के अवसर पर स्पोर्ट स्टेडियम बलरामपुर में एक जागरूकता हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने कैंप का निरीक्षण करते हुए बताया कि हृदय रोग और इससे संबंधी बीमारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसके रोकथाम को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस