बेलछी: सकसोहरा थाना की पहल: ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोया मोबाइल बरामद कर धारक को सौंपा
Belchhi, Patna | Apr 5, 2026 सकसोहरा थाना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक सराहनीय कार्य करते हुए खोया हुआ एक मोबाइल फोन बरामद कर उसके वास्तविक धारक को सौंप दिया। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए मोबाइल को ट्रेस कर बरामद किया। मोबाइल वापस मिलने पर उसके धारक ने पुलिस का आभार जताया और इस पहल की सराहना की। पुलिस अधिकारियों ने बताया.