हुज़ूर: पीएम मोदी की अपील पर सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा संदेश, दिल्ली में मेट्रो से किया सफर
Huzur, Bhopal | May 14, 2026 नई दिल्ली में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अलग अंदाज देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने कारकेड की जगह मेट्रो ट्रेन से सफर कर सादगी का संदेश दिया। शिवाजी स्टेडियम से दिल्ली एरोसिटी तक यात्रा के दौरान उन्होंने आम यात्रियों से संवाद किया। कई लोगों ने मध्यप्रदेश की तारीफ की तो कुछ यात्रियों ने सरकार की योजनाओं को लेकर चर्चा की|