बिदुपुर: मुंबई में सड़क हादसे में बिदुपुर के युवक की इलाज के दौरान मौत, परिवार में कोहराम
वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के दाउदनगर वार्ड संख्या 7 निवासी विनोद शाह के 29 वर्षीय पुत्र विकास कुमार की मुंबई में सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया गया कि वह सड़क पार कर रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।