मानपुर: ताला-पनपथा मार्ग SH10 पर पतौर के आगे 4 घंटे से जाम, हाइवा ब्रेकडाउन बना कारण, बढ़ी परेशानी
Manpur, Umaria | Apr 26, 2026 ताला–पनपथा सड़क मार्ग SH10 पर पतौर के आगे सुबह लगा जाम दोपहर 12:30 बजे तक भी नहीं खुल पाया।एक हाइवा के बीच सड़क खराब होने से शुरू हुई समस्या,सिंगल रोड और अधूरी पटरी के कारण विकराल रूप लेती गई लेकिन सबसे बड़ा सवाल प्रशासनिक उदासीनता पर खड़ा हो रहा है।मौके पर न तो पुलिस की सक्रिय मौजूदगी दिखी,न ही वन विभाग का कोई अमला।