पिपरा: एसआईआर को लेकर पीपरा प्रखंड सभागार में हुआ बैठक, बीएलओ को घर-घर सर्वे कर मतदाता सूची अद्यतन करने का निर्देश
Pipra, Palamu | Jun 29, 2026 पीपरा प्रखंड सभागार में एसआईआर को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी विनय कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी सह सुपरवाइजर सरजून राम, विकास कुमार सिंह, जयप्रकाश सिंह सहित प्रखंड क्षेत्र के बीएलओ शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ विनय कुमार ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी 30 जून से 29 जुलाई तक अभियान चलेगा।