बनबसा बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद तराई में बसे गांवों में एक बार फिर से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं।वहीं बेलहा सिकटिहा गांव के किनारे शारदा नदी कटान कर रही है। कटान की चपेट में बेलहा सिकटिहा गांव के रहने वाले ग्रामीण सोहन,शारदा व तोताराम के मकान आ गए हैं।वहीं क्षेत्रीय लेखपाल अमन सत्यार्थी ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।