विदिशा नगर: शमशाबाद: ग्राम हींगली में 32 वर्षीय युवक ने नशे में खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल में भर्ती
शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम हींगली में रहने वाले 32 वर्षीय चरण सिंह कुशवाहा द्वारा बीती रात अज्ञात कारण के चलते शराब के नशे में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे पहले शमशाबाद अस्पताल लेकर पहुंचे, हालत में सुधार न होने और गंभीर हालत के चलते उसे विदिशा रेफर कर दिया गया, बुधवार सुबह 7 बजे उसे जिला अस्पताल में रेफर कर भर्ती कराया गया।