खैरथल में स्वयं सिद्धा आश्रम का निरीक्षण, वृद्धजन खुद धो रहे थे कपड़े, बिना डॉक्टर की पर्ची के दी जा रही थी दवाई
खैरथल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अजीत कुड़ी ने शनिवार दोपहर 2:00 बजे स्वयं सिद्ध आश्रम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वृद्ध जनों के स्वास्थ्य सुरक्षा और देखभाल से जुड़ी कई गंभीर खामियां सामने आई है। जिस पर सचिव ने कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आश्रम की मूलभूत सुविधाओं रसोई व्यवस्था की जांच की गई।