बखिरा थाना क्षेत्र के साहूपार गांव में पानी गिराने के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। विवाद के दौरान धारदार हथियार से हमला होने पर गिरीश यादव, विजय यादव और श्रीचंद्र घायल हो गए। एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि दो गंभीर घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।