मानिकपुर: मानिकपुर थाना पुलिस ने चोरी और आपराधिक मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कुनाल साकेत को किया गिरफ्तार
चित्रकूट में एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत मानिकपुर पुलिस ने वारंटी अभियुक्त कुनाल साकेत निवासी जवाहन नगर को गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध मु0अ0सं0 0130/24 में धारा 303(2) व 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार शाम 5 बजे न्यायालय में पेश किया है।