लातेहार: जल संरक्षण को लेकर आश्रम स्कूल के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, लगाए नारे
जल पखवाड़ा 15-30 अप्रैल तक मनाया जा रहा है। इस दौरान सभी विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर जल संरक्षण को लेकर लोगो को जागरूक किया जा रहा है।इसी कड़ी में शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे चटनाही रोड स्थित आश्रम स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई।