कुम्भराज: मृगवास थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत लंबे समय से फरार वारंटी को किया गिरफ्तार
Kumbhraj, Guna | Apr 8, 2026 कुंभराज की मृगवास थाना पुलिस ने स्थाई वारंटी को पकड़ा है। 8 अप्रैल को थाना प्रभारी सुरेश कुशवाहा ने बताया, वर्ष 2019 में आरोपी रघुवीर मीणा ग्राम धीश्या खेड़ी पर एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज हुआ। लगातार फरार होने पर न्यायालय से स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी था। 7 अप्रैल 2026 को सूचना पर वारंटी आरोपी रघुवीर मीणा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है।