बेतिया: गौनाहा थाना क्षेत्र के नया टोला मांगुराहा में शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार
बेतिया में मध निषेध विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गौनाहा थाना क्षेत्र के नया टोला मांगुराहा में छापेमारी कर दो महिला तस्करों को 13 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया है। मध निषेध अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने आज 6 जून शुक्रवार करीब 11 बजे अपने कार्यालय में प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई 5 जून की शाम करीब 6 बजे की गई।