जांजगीर: मड़वा चौक में चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान की कार्रवाई
आज बुधवार की दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार मड़वा में सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक चाकू जब्त कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।