शाहपुर: आवारा पशुओं को लेकर शहर में कराया एलाउंसमेंट, सड़क पर पशु छोड़ने वाले पशुपालकों के खिलाफ होगी कार्रवाई
Shahpur, Betul | Sep 25, 2026 शाहपुर नगर परिषद द्वारा शुक्रवार को शहर में आवारा पशुओं की समस्या को लेकर विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया गया। नगर परिषद के वाहन के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में एलाउंसमेंट कर पशुपालकों को अपने पशुओं को सड़क पर नहीं छोड़ने की सूचना दी गई।