बीकानेर: अम्बेडकर सर्किल पर पूर्व पार्षद ने सीवरेज की मॉनिटरिंग न होने पर निर्माणाधीन कार्य को रुकवाया, जताया विरोध
नगर निगम की ओर से अमृत योजना के तहत करवाई जा रहे सीवरेज कार्य की मॉनिटरिंग नहीं होने पर पूर्व पार्षद आदर्श शर्मा ने हंगामा करते हुए कार्य को रुकवा दिया। अंबेडकर सर्किल के पास चल रहे निर्माण कार्य पर पहुंचे शर्मा ने विरोध दर्ज करवाया कि प्रशासन की ओर से किसी भी सक्षम अधिकारी द्वारा इसकी मॉनिटरिंग नहीं करवाई जा रही है।