भगवानपुर: पुलिस ने बुचौली और संजात से तीन शराबियों को गिरफ्तार किया
भगवानपुर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों से शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन लोगों को भगवानपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस संबंध में गुरुवार को दोपहर करीब दो बजे थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि बुचौली गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे देसरी बिभूतिपुर निवासी शंकर महतो के पुत्र विकेश कुमार तथा गणेश राम के पुत्र विकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया।