बदायूं: बदायूं के कस्बा उझानी के कछला रोड पर अतिक्रमण के कारण लग रहा जाम, वाहनों की लंबी कतारें, यातायात पुलिस नदारद
Budaun, Budaun | Mar 6, 2026 बदायूं के उझानी कस्बे के कछला रोड पर अतिक्रमण के चलते आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। सड़क के दोनों ओर दुकानदारों द्वारा सामान बाहर तक रख देने से रास्ता काफी संकरा हो गया है। इसके कारण दिनभर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कछला रोड कस्बे का प्रमुख मार्ग है।