कोरबा: दिवाली बोनस नहीं मिलने पर मानिकपुर खदान के ठेका श्रमिकों का गुस्सा, जीएम ऑफिस का घेराव कर काम बंद करने की चेतावनी
Korba, Korba | Nov 10, 2026 दीपावली का त्योहार बीत गया, लेकिन ठेका श्रमिकों को अब तक बोनस नहीं मिला। इससे नाराज सैकड़ों मजदूरों ने मंगलवार को मानिकपुर जीएम कार्यालय का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया।लाल झंडे के बैनर तले सुबह से ही ठेका श्रमिक जीएम कार्यालय के बाहर जुटने लगे और प्रबंधन तथा संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ नारेबाजी की.