लोहरदगा: लोहरदगा नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव ने कहा, जनहित के फैसलों से लोहरदगा के विकास को मिलेगी नई गति
लोहरदगा नगर परिषद सभागार में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव की अध्यक्षता में नगर परिषद बोर्ड की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर हित, जनसुविधाओं और आधारभूत विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। विचार-विमर्श के बाद सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।