मांट: नोहझील पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक लाख नब्बे हजार रुपये भी बरामद
Mat, Mathura | May 15, 2026 आज रात नोहझील पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी,तभी मुखबिर से मिली सूचना पर रायपुर रोड पर एक वैगनआर कार को रोक कर तलाशी ली गई,तो उसमें दो पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व एक लाख नब्बे हजार के करीब रुपये भी मिले,थाना नोहझील प्रभारी ने शुक्रवार शाम 5 बजे बताया कि गिरफ्तार किए आरोपियों के नाम सोनू उर्फ भूरा निवासी राजगढ़ी व गजेंद्र निवासी महाराम गढ़ी है