इंदौर: पंढरीनाथ थाना प्रभारी सहित पूरे थाने ने दी परीक्षा, बीट और धाराओं की जानकारी न होने पर कमिश्नर ने दिए प्रशिक्षण के आदेश
Indore, Indore | Feb 21, 2025 इंदौर के पंढरीनाथ थाने पर पुलिस कमिश्नर के औचक निरीक्षण के यह बात सामने आई थी कि थाना प्रभारी और उसके स्टाफ को बीट और नई धाराओं की पूरी जानकारी नहीं थी। जिसके कारण पुलिस कमिश्नर ने पूरे थाने के स्टाफ की तीन दिनों की ट्रेनिंग और परीक्षा के निर्देश दिए थे। जिसमें थाना प्रभारी और उनकी टीम की ट्रेनिंग और परीक्षा संपन्न हुई है। जिसके परिणाम जल्द घोषित किए जाएंगे।