इंदौर: नकबजनी कर कुंभ भागे दो आरोपियों को द्वारकापुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार, चार वारदातों का खुलासा
Indore, Indore | Feb 21, 2025 इंदौर की द्वारकापुरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नकबजनी के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जो घूमने फिरने और गर्लफ्रेंड पर पैसे उड़ाने का शौक रखते हैं। वही यह आरोपी इंदौर में वारदात करने के बाद प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में पहुंच गए थे। जहां से इन्हें द्वारिकापुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर इंदौर लाई है। जिसमें आरोपियों के नाम अजय शुक्ला और संतोष कोरी है।