इंदौर: सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ रील बनाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, भंवरकुआं पुलिस ने 8 चाकू बरामद किए
Indore, Indore | Feb 21, 2025 इंदौर की भंवरकुआं थाना पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल के द्वारा एक बदमाश की सोशल मीडिया पर चाकू से केक काटने की वीडियो के बाद कार्रवाई करते हुए उसे और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया था। जिसमें आरोपियों के नाम सौरभ राजपूत और योगेश शूटर बताए जा रहे है। जिन्होंने गणेश निहाले नामक व्यक्ति से चाकू खरीदे थे। जिसमें पुलिस ने तीन आरोपियों से 8 चाकू बरामद किए हैं।