रातू: रातू में शराब तस्करी का भंडाफोड़, 2 वाहन और 20 पेटी शराब जब्त; 1 तस्कर गिरफ्तार, 2 फरार
Ratu, Ranchi | Oct 12, 2026 रातू थाना क्षेत्र के काटू गांव में रविवार की दोपहर पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो चार पहिया वाहनों को जब्त किया। वाहनों से करीब 20 पेटी शराब बरामद होने की बात सामने आई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि दो अन्य मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, काटू निवासी भरत साहू की चहारदीवारी के भीतर लाल रंग की टाटा सूमो (जेएच01एएफ-4