देवरिया रोडवेज परिसर में शनिवार सुबह 11 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक रोडवेज चालक पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। हमले में चालक अनूप प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि गोरखपुर जाने वाली बस में सवारी भरने को लेकर एक अनुबंधित बस मालिक के पुत्र से विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया।