प्रतापगढ़: भचुंण्डला में बालिकाओं को साइकिल वितरण, शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ा
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भचुंण्डला में कक्षा 9वीं उत्तीर्ण कर 10वीं में प्रवेश लेने वाली बालिकाओं को राज्य सरकार की योजना के तहत साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रिंसिपल सवाई लाल की उपस्थिति में साइकिल वितरण किया गया, जबकि वितरण की जिम्मेदारी गणेश