सेन्हा: सेन्हा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम के लिए सघन वाहन जांच अभियान, बिना हेलमेट चलाने पर 9 बाइक जब्त
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक हारिश बिन जमां के निर्देश पर सोमवार शाम 4 बजे सेन्हा थाना के समीप यह अभियान शुरू किया गया। लगातार हो रही वाहन जांच के कारण मोटरसाइकिल चालकों में हड़कंप मच गया है।