थाना तोशाम पुलिस ने घर में चोरी की वारदात के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
आरोपी से सोने-चांदी के आभूषण बरामद, एक आपचारिक बालक को पुलिस संरक्षण में लिया गया।*
पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा जिले में घरों में चोरी की वारदातों में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना तोशाम पुलिस ने घर में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
गांव धारण निवासी व्यक्ति ने थाना तोशाम में शिकायत दर्ज करवाई कि दिनांक 09 जून को वह अपने रिश्तेदार के घर गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति उनके घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर थाना तोशाम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान दिनांक 15.06. 2026 को थाना तोशाम पुलिस के मुख्य सिपाही अजय कुमार ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त एक आपचारिक बालक को पुलिस संरक्षण में लिया गया। पूछताछ एवं जांच के आधार पर पुलिस ने मामले में संलिप्त *आरोपी सुमित पुत्र राजबीर निवासी गांव धारण, जिला भिवानी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।*
*पुलिस टीम द्वारा आरोपी सुमित के कब्जे से चोरी किए गए एक सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी चांदी की पाजेब तथा एक सिल्वर ब्रेसलेट बरामद किए गए हैं।*
पूछताछ में आरोपी सुमित ने खुलासा किया कि उक्त आभूषण नाबालिग लडके के द्वारा घर से चोरी कर उसे दिए गए थे।
गिरफ्तार आरोपी सुमित को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए हैं।
पुलिस प्रवक्ता,
जिला पुलिस भिवानी।