मखदुमपुर: पटना-गया रेलखंड पर महिला व दिव्यांग बोगी में बैठे 10 पुरुष यात्री गिरफ्तार
पटना-गया रेलखंड पर यात्रियों की शिकायत के बाद आरपीएफ ने सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान महिला और दिव्यांग बोगी में अवैध रूप से यात्रा कर रहे 10 पुरुष यात्रियों को गिरफ्तार किया गया। आरपीएफ प्रभारी प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि उक्त को लेकर लगातार शिकायत मिल रही थी। कार्रवाई में महिला बोगी से 7 और दिव्यांग बोगी से 3 यात्री पकड़े गए।