कामडारा: गुमला व कामडारा प्रखंडों में SIS भर्ती कैंप, 250 युवाओं को मिलेगा स्थायी रोजगार
Kamdara, Gumla | Jul 13, 2026 सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया और सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विस (एसआईएस) इंडिया लिमिटेड द्वारा भारत सरकार की ईएलआई योजना के तहत गुमला जिला एवं कामडारा सहित विभिन्न प्रखंडों में भर्ती कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। 1 जुलाई से 22 जुलाई 2026 तक चलने वाले इस अभियान के तहत सुरक्षा जवान, सुपरवाइजर, एसएलबी तथा सुरक्षा अधिकारी के करीब 250 पदों पर भर्ती की जाएगी।