अमरोहा: गांव झनकपुरी के सामने नेशनल हाईवे 9 पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी घायल
Amroha, Amroha | Mar 28, 2024 गांव झनकपुरी के सामने नेशनल हाईवे 9 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए। एसपी कुवंर अनुपम सिंह ने बताया कि आसपास के लोगों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है और उनके परिवार वालों को घटना की सूचना दे दी गई है।