अमरोहा: थाना डिडौली पुलिस ने अवैध तमंचा रखने के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Amroha, Amroha | Mar 28, 2024 पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह द्वारा अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में डिडौली पुलिस ने गुरुवार को अवैध तमंचा रखने के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त खुर्शीद पुत्र इदरीश निवासी गांव ककराली को गिरफ्तार किया है। न्यायालय के समक्ष पेशकर अभियुक्त को जेल भेजा गया है।