अमरोहा: CM योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर सभी तैयारियां हुई पूर्ण, रजबपुर में शुक्रवार को प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल होंगे CM
Amroha, Amroha | Mar 28, 2024 रजबपुर में शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचेंगे और प्रबुद्ध सम्मेलन में भाग लेंगे। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि कई जिलों की पुलिस फोर्स को गुरुवार शाम से ही तैनात कर दिया गया है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।