अमरोहा: 28 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अमरोहा दौरा हुआ रद्द, 29 मार्च को पहुंचेंगे अमरोहा
Amroha, Amroha | Mar 28, 2024 अमरोहा जनपद के रजबपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 28 मार्च को कार्यक्रम था जिसको शासन स्तर पर ही रद्द कर दिया गया है। अब शुक्रवार 29 मार्च को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रजबपुर पहुंचेंगे और भाजपा प्रत्याशी चौधरी कंवर सिंह तंवर के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।