बनियापुर: जिउतिया के नहाए खाए पर्व पर पोखर में डूबने से किशोरी की मौत, दूसरी की जान बची
जिउतिया पर्व के नहाए खाए के अवसर पर शुक्रवार की देर शाम लौंवा कला गांव में पोखर में स्नान करने गई 11 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत हो गई। जबकि दूसरी किशोरी को ग्रामीणों ने बचा लिया। मृतका की पहचान श्री राम राय की पुत्री परिधि कुमारी के रूप में हुई है वहीं घायल 15 वर्षीय ज्योति कुमारी सिवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के पांडे पुनवासी संजीत यादव की पुत्री है।