गंगधार: बोरखेड़ी आंजना मे पूर्व बारिश की बाढ़ के पानी के तेज बहाव में पुल क्षतिग्रस्त, बड़े हादसे का कर रहे इंतजार
गंगधार उपखंड क्षेत्र के गांव बोरखेड़ी आंजना मे पूर्व बारिश की बाढ़ के पानी के तेज बहाव मे पुल क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार बोरखेड़ी आंजना में मुख्य मार्ग पर स्थित पुलिया बनी है जो बारिश के तेज बहाव के चलते क्षतिग्रस्त हो गई थी, विभाग ने आज तक इसकी सुध नही ली, पुल के क्षतिग्रस्त होने से न केवल ग्रामीणो को आवागमन मे परेशानी हो रही है। बल्कि किसानो को भी कृषि कार्य के लिए दिक्कतें हो रही है।