भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा जारी निर्देश के अनुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) अर्हता तिथि 01.01.2027 के संदर्भ में जिले में कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हरिवंश सिंह मीरी ने उक्त संबंध में आज जिले के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक ली l बैठक में SSR के संबंध में निर्देशानुसार विस्तृत जानकारी / सुझाव राजनैतिक दलों को दिया गया। साथ ही मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण संबंध में तैयार प्रस्ताव की जानकारी दी गई।
#ssr #election #baloddistrict
2 views | Balod, Chhattisgarh | Oct 22, 2026