शिवपुरी नगर: शिवपुरी में बड़ा फर्जीवाड़ा: किसानों का एक्सिस बैंक खाते का पैसा 'फिनो बैंक' के अज्ञात खातों में गया, कई खाते होल्ड
शिवपुरी जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने वाले किसानों के साथ एक सनसनीखेज साइबर ठगी का मामला सामने आया है।हैरान करने वाली बात यह है कि किसानों ने उपार्जन केंद्र पर जिस बैंक का खाता नंबर दिया था,उसकी जगह पैसा 'फिनो पेमेंट्स बैंक'के ऐसे खातों में ट्रांसफर हो गया,जिन्हें किसानों ने कभी खुलवाया ही नहीं।किसानों का आरोप है कि उन्होंने इस बैंक का नाम तक नही सुना